भारत ने पाकिस्तान को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 5 विकेट से पीटते हुए जीत हासिल की
रिपोर्ट - ज्योतिर्मय यादव, लखनऊ
एशिया कप 2025 के ऐतिहासिक फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया का चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज़ों ने धैर्य और दम दिखाते हुए लक्ष्य का पीछा किया। तिलक वर्मा बने असली हीरो, जिन्होंने 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं शिवम दुबे (33) और संजू सैमसन (33) ने मिलकर पारी को मज़बूत किया और आखिरी ओवर में टीम इंडिया,पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से पीटते हुए भारत को जीत दिला दी।
#AsiaCup2025 #INDvsPAK #TeamIndia #TilakVarma #IndiaChampion

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें